अकोढा कलां में ग़रीबों के तोड़े घरों को पुनः बसाया जाएगा 

जमीअत उलमा मदद के लिए जुटी : मुफ्ती रियासत अली।

लक्सर (हरिद्वार)(दिलशाद अली)

तहसील लक्सर क्षेत्र के अकोढा कलां गांव में कुछ दिन पूर्व ग्राम समाज की ज़मीन को लेकर कुछ ग्रामीणों के मकान सरकार द्वारा तोड़ दिए गए थे और कहा गया था कि यह ग्राम समाज की ज़मीन है इसको लेकर सरकार द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर बने हुए मकानों को तोड़ दिया गया था। अब उसी को लेकर जमीयत उलमा हिंद के ज़िम्मेदार मौलाना मुफ्ती रियासत अली द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। जिसमें बताया गया है कि गरीबों का बसेरा बनाने के लिए जमीअतुल उलमा की ओर से दो बिघा ज़मीन खरीदी गई है जिसमें जिन मुसलमान या अन्य लोगो के अकोढा कलां में मकान तोड़े गए थे उनको दान की जाएगी ताकि लोग अपने मकान में अपने बच्चों को लेकर रह सकें। ऐसे में सर्दी का मौसम है और बारिश और गर्मी सभी को झेल रहे हैं और ग़रीब घर से बेघर हैं और वह लोग परेशान हैं जिसको लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से यह कदम उठाया गया है। यह जानकारी मुफ्ती रियासत द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि हर साल जमीयत उलमा की ओर से हिंदू मुस्लिम जो किसी कारणवश बेघर हो जाते हैं उनकी मदद करने का काम करती है इसको लेकर अब यह बड़ा कदम उठाया गया है और उन लोगों की मदद की जाएगी और इस ज़मीन पर उन लोगों के मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत में कहीं भी जब कोई आपदा या कोई परेशानी आती है तो जमीअत उलमा ए हिंद अपने मदद के कदम उठाती है और हर संभव मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *