कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम हर्षोल्लास मनाते हुए दिया गया समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण का संदेश

मैडम फराह परवीन ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लोगों से जनसेवी कार्यों को करते रहने को कहा।

सरकारी अस्पताल स्योहारा में रोगियों को फल वितरित किए गए।

स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हुए केक काटकर शुभकामनाएं दीं गईं।

स्योहारा ज़िला बिजनौर यूपी में पीर के बाज़ार में परिंदा सोशल वैलफेयर फाउंडेशन के कार्यालय पर जन्म दिवस शुभकामना समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसजनों के अलावा अनेक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी के साथ एक दूसरे को केक खिलाकर मुबारकबाद दी। बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

केक काटे जाने और शुभकामनाएं देने के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में रोगियों और भर्ती बीमारों में फलों का वितरण भी किया गया। जिसमें केन्द्र प्रभारी डॉ स्नेही का सहयोग भी रहा।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने वर्तमान व्यवस्था और सरकार के कार्यों पर अनेक सवाल खड़े किए। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए, कांग्रेसी नेता खलीक चौधरी और डॉ यज्ञदत्त गौड़ ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए आगामी चुनावों में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान भी किया।

मैडम फरहा परवीन ने कहा कि हम सभी अपने नेता राहुल गांधी को जन्म दिन की मुबारकबाद पेश करते हैं और सभी कांग्रेसजनों से अपील करते हैं कि वह अपने जनहित कार्यों को जारी रखें।

जन्मदिवस समारोह के उपरांत फराह परवीन के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण की भावना का संदेश देते हुए यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकनायक राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा और सद्भावना के कार्यों के माध्यम से मनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अच्छा संदेश दिया।

इस अवसर पर खलीक चौधरी, ज़फ़र एडवोकेट, अयान जावेद,फैज़ान अहमद, डॉ. यगदत्त गौड़,आसिफ राईन,तनवीर अहमद, ज़ुबैर ज़ैदी, चांद चौधरी ,मतलूब अहमद,अकील अहमद, नेहा, सोनम, रबिहत, नफ़ीसा, असलम अहमद, नईम अहमद, नवेद, मौ.फैज़ान , वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर, बबलू ज़ैदी, फैज़ान चौधरी,मोहम्मद कैफ़, आदिल, मन्नान जैदी, नज़ाकत, फिरोज़ गामा, मुकेश रस्तोगी सहित अनेकों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर के अनेक पत्रकारों ने इस कार्यक्रम को कवर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *