विश्व उर्दू दिवस और योमे दुआ स्योहारा में हिरा पब्लिक स्कूल में मनाया गया।

उर्दू मीठी और जहां - तहां बोली जाने वाली ज़ुबान है इसका फरोग़ लाज़मी" : योम ए उर्दू का पैग़ाम

उर्दू की खिदमत और तालीम के मैदान में बेलौस काम करने लिए हाफ़िज़ अहमद अली को किया गया सम्मानित

स्योहारा (बिजनौर – यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)

✍️ पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले विश्व उर्दू दिवस को यहां हिरा पब्लिक स्कूल मोहल्ला पटवारियान स्योहारा में उर्दू प्रेमियों के साथ शानदार ढंग से मनाया गया। इस मौके पर अनेक उर्दू प्रेमियों, पत्रकारों, लेखकों और शायरों ने शिरकत की। प्रोग्राम शुरू होने से पहले मदरसा दारुलउलूम अबु बकर सिद्दीक़ रज़ि स्योहारा के बच्चों ने कुरआन ख्वानी की और मुफ़्ती दिलशाद पेशइमाम मस्जिद माहीगीरान ने दुआ कराई।

विश्व उर्दू दिवस के इस आयोजन की अध्यक्षता
(सदारत) हाफ़िज़ अहमद अली (संचालक इक़रा पब्लिक स्कूल) और संचालन (निज़ामत) क़ारी नाज़िर (उर्दू विभागाध्यक्ष एम क्यू इंटर कॉलेज) ने की। जबकि अतिथियों में परिंदा सोशल वैलफेयर फाउंडेशन की फ़रहा परवीन, नैशनल क्लीनिक के डायरेक्टर डा. फहद अरशद, पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय प्रभारी अहमद अंसारी, और मशहूर उस्ताद शायर माहिर स्योहारवी, तथा समाजवादी पार्टी के ज़िला पदाधिकारी अबरार अहमद आदि रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से शेरकोट के वरिष्ठ पत्रकार शकाफ़त एस भारती, ठाकुरद्वारा के भाई रिज़वान, हाजी नासिर कुरैशी, नगर पालिका परिषद के मेंबर डाक्टर मुबश्शिर, अयाज़ भाई, सोशल वर्कर बबलू ज़ैदी,पत्रकार फरीद अंसारी,डा आसिम अख़्तर राजू,डा दानिश रिफ़ाकत ज़ैदी, पत्रकार मोहम्मद फ़ैजान, नेता मोहम्मद दिलशाद, पत्रकार आसिफ़ रईस, सोशल वर्कर एवं यूथ कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तनवीर अहमद, सोशल एक्टिविस्ट नईम अहमद, हाजी ज़व्वार अहमद,शुएब कुरैशी,फ़रहान अहमद, मोहम्मद जिशान आदि मौजूद रहे। सभी शिरक़त करने वालों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

शायर माहिर स्योहारवी ने उर्दू और अल्लामा इक़बाल के संबंध से अपनी बेहतरीन शायरी पेश की जिस पर उन्हें दिल खोलकर दाद दी गई।
प्रोग्राम के कन्वीनर और वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर ने अल्लामा इकबाल की ज़िन्दगी और शायरी पर संक्षेप में बताते हुए कहा कि उनका पैग़ाम इल्म, अदब और मज़हब के साथ साथ ज़िन्दगी के सभी शोबों के लिए रहा है। उन्होंने तराना ए हिंद में हुब्बुल वतनी की बेजोड़ मिसाल पेश की। तो इंसान को ख्वाबे ग़फ़लत से भी बेदार किया।
“सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके यह गुलसितां हमारा।”
सारी दुनिया में गाया जाता है। जबकि भारत सहित दुनिया भर में यह दुआ स्कूलों मदरसों और संस्थानों में पढ़ी जाती है कि -लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी। जिन्दगी शम्मा की सूरत हो खुदाया मेरी।

एम क्यू इंटर कॉलेज में उर्दू विभाग के अध्यक्ष क़ारी नाज़िर ने दुनिया भर में बोली जाने वाली ज़ुबान उर्दू की नफासत, नज़ाकत और अहमियत बयान की। बच्चों और बड़ों को उर्दू को ज्यादा से ज़्यादा अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उर्दू डे का मकसद उर्दू को फरोग़ देना होना चाहिए। इस लश्करी जुबां को अपनाना हम सब के लिए फायदेमंद है। क्योंकि यह बहुत मीठी ज़ुबान है।

पसमांदा मुस्लिम महाज़ के मोहम्मद अहमद अंसारी ने उर्दू ज़बान पर तफ़्सीली गुफ़्तुगू की। उर्दू के फ़रोग के लिए इज़हारे ख्याल पेश किया।

परिंदा सोशल वैलफेयर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मैडम फरहा परवीन ने उर्दू को ज़्यादा से ज़्यादा अपनाने पर ज़ोर दिया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में हाफ़िज़ अहमद अली ने भी उर्दू की हालत पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि उर्दू को जानते हुए भी लोगों में रस्मुल ख़त की कमज़ोरी है।
इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने मिलकर हाफ़िज़ अहमद अली को उर्दू की ख़िदमात के लिए फूलों के गुलदस्ते के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया। सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर योमे उर्दू की मुबारकबाद पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *