भ्रष्टाचार के घेरे में लक्सर खाद्य पूर्ति विभाग।

खाद्य पूर्ति अधिकारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है

लक्सर (हरिद्वार उत्तराखंड)(दिलशाद अली)

खाद्य पूर्ति विभाग एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सवालों के घेरे में नज़र आ रहा है। बताया गया कि हाल ही में बीते कुछ दिन पूर्व क्षेत्र कि एक महिला राशन डीलर ने निरीक्षण करने के दौरान खाद्य पूर्ति अधिकारी पर उनसे 18 पर्सेंट कमीशन और 50 हज़ार की रिश्वत मांगने के आरोप मीडिया के कैमरे के सामने लगाए थे। इतना ही नहीं, राशन डीलर ने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों के राशन कार्ड की केवाईसी के नाम पर प्रति कार्ड 10 रुपये की अवैध वसूली भी खाद्य पूर्ति अधिकारी द्वारा कराई जा रही थी। जबकि खाद्य पूर्ति अधिकारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। लेकिन आरोपों के सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लाज़मी हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या राशन डीलर द्वारा लगाए गए इन आरोपों की भी निष्पक्ष और गहन जांच होगी, या फिर सिर्फ राशन डीलर पर ही कार्रवाई कर मामले को दबा दिया जाएगा, हालांकि तहसील दिवस में पत्रकारो के पूछे गए सवाल पर एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि पूरे मामले में जांच चल रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। सवाल यह भी है कि गरीबों के राशन का ये कोई पहला मामला नहीं है गरीब ग्रामीणों के राशन से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप यहां पहले भी लगते रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार जांच महज़ औपचारिकता बनकर रह जाएगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा। अब इस पूरे प्रकरण में सच क्या है और कार्रवाई किस पर होती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *