राष्ट्रीय विक्लांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण और कंबलों का वितरण

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बुढ़नपुर के एक स्कूल में किया गया

स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)

दिव्यांगजनों, वृद्ध, विधवाओं तथा ग़रीब मजदूरों को निशुल्क उपकरणों और सर्दी से बचाव के लिए कंबल आदि का वितरण राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा एक शिविर लगाकर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बुढ़नपुर के एक स्कूल में किया गया।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए इस दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने भाग लिया तथा अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा,जीएम अवध शुगर मिल स्योहारा के सुखवीर सिंह,ब्लाक प्रमुख स्योहारा उज्जवल चौहान, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अख्तर जलील,डीपीसीआरसी सीनियर फैकल्टी मैनेजर सतेन्द्र शर्मा,राज्य प्रशिक्षक ईशांत शर्मा, स्कूल प्रबंधक उमेश राणा,भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य हाजी शहजाद मलिक आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व वाइस प्रेसिडेंट मौहम्मद वसीम,नसीम अहमद व पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों और समाचार-पत्रों के संवाददाताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें संपादक अनवार अहमद नूर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ वीरेंद्र और नजम सिद्दीकी भी शामिल रहे।
दूर दराज और आस-पास से बड़ी संख्या में आए दिव्यांग जनों, ग़रीबों को निशुल्क उपकरण और रजाई आदि के अलावा व्हील चेयर, बैसाखी भी दी गईं। 1300 कम्बल एवं दिव्यांगों को 04 व्हीलचेयर,10 ट्राई साइकिल, वैशाखी व अन्य उपकरण का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैंने कभी विकलांगता को मजबूरी नहीं समझा बल्कि शिक्षा से लेकर दूसरों की मदद करने तक आगे बढ़ चढ़कर भाग लिया। विकलांग एसोसिएशन बना कर इसके बैनर तले लगातार दिव्यांगजनों के लिए कार्य किए हैं। विकलांगों को पेंशन में मदद, सरकारी कार्यालयों में सुविधाएं और रैम्प की व्यवस्था आदि कराई है। थानों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में दिव्यांग जनों के लिए रैम की सहुलियत को कराया गया है। एम आर पाशा ने कहा कि ये सब आप सभी के सहयोग से हो पाया है और वह आगे भी सभी के सहयोग से ऐसे कार्य करते रहेंगे।

सीडीओ रणविजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले निशुल्क वितरण कार्यक्रम दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। सहायक उपकरणों और आवश्यक सामग्री के माध्यम से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह समाज में एक मजबूत संदेश देता है।

इस मौके पर भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य हाजी शहजाद मलिक, सरताज अंसारी,जिला अध्यक्ष मौ शाकिर,मौ आजम अंसारी, मास्टर शहजाद गोविंदपुर वाले,मौ0 शाहे आलम,सुशील,नकुल,विदेश, मास्टर अफजाल,नाजिम मलिक,फहीम रायपुर, दिलशाद कोटकादर,अजमल,सितारे आलम, इंतजाम,इकराम ठेकेदार, मौलाना फहीम उस्मानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *