कोतवाली पुलिस लक्सर ने कई मामलों में अनेक दोषियों को किया गिरफ़्तार।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है

लक्सर (हरिद्वार)(दिलशाद अली)
कोतवाली पुलिस लक्सर द्वारा क्षेत्र में अनेक मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गस्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू रखने में, तो अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना हैं कि एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ नियमित रुप से प्रभावी सघन चैकिंग किये जाने को निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में दौराने गस्त चैकिंग लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई और अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और थाने लाकर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। इस व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के साथ पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया और अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले सदिग्ध व्यक्तियों व असमाजिक तत्वो पर सतर्क दृष्टी रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन मे कोतवाली लक्सर के सुल्तानपुर क्षेत्र में लड़ झगड़कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 03 व्यक्तियों को लक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, पकड़े गये व्यक्तियो में अभियुक्त गुलशेर पुत्र गफूर उम्र-28 वर्ष अयूब पुत्र याकूब उम्र-52 वर्ष अमन पुत्र सगीर उम्र-20 वर्ष निवासी गण मीरावाला मोहल्ला सुल्तानपुर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *