हाफ़िज़ ए कुरान होने पर की गई दस्तारबंदी
मोहम्मद सुहेल को दुआओं से नवाज़ा गया। ग्रामीणों में खुशी की लहर।

लक्सर (हरिद्वार)(दिलशाद अली)
तहसील क्षेत्र लक्सर के भिक्कमपुर जीतपुर निवासी मोहम्मद सुहेल पुत्र डॉक्टर खुर्शीद अहमद सलमानी के पुत्र ने 15 वर्ष की उम्र में कुरान पाक हिफ़्ज मुकम्मल कर लिया है। जो मदरसा इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम असदिया में जलसे का इन्अकाद किया गया जिसमें दूर दराज़ से उलमा ए कराम तशरीफ लाए और जलसे के अंदर दीनी तालीम पर ज़ोर देते हुए कुरान और सुन्नत की रोशनी में लोगों को समझाते हुए नमाज़ व रोज़े की तलकीन की है। बताया गया कि मदरसे के अंदर जिन बच्चों का कुरान मुकम्मल हो गया है उनकी दस्तार बंदी की गई। मौलाना अरशद मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष द्वारा सभी बच्चों को पकड़ी बांधकर सम्मान पत्र दिया गया जिससे कुराने पाक को हिफ़्ज करने वाले बच्चों की हौसला अफ़जाई की गई। इस मौके पर सभी बच्चों के अभिभावक तथा रिश्तेदार भी इस जलसे में पहुंचे थे और इस खुशी के माहौल में सभी ने दीन की बातों पर अमल करते हुए दुआ की। वहीं बच्चों के घर पहुंचने पर गांव के सम्मानित लोगों द्वारा स्वागत किया गया और बच्चों के अभिभावक द्वारा सभी को अपने अहले खाने पर दावत का प्रोग्राम भी रखा गया ताकि बच्चों की इस खुशी में सभी की दुआएं ले सकें। अल्लाह का फरमान है जो कुराने पाक को पूरा करता है उसको और उसके परिवार को जन्नत बख्शी जाती है। अल्लाह पाक का यह भी फरमान है कि क़यामत के दिन हाफ़िज़ ए कुरान से तनहाई में हिसाब किताब किया जाएगा और हदीस में यह भी आया है जिसके बारे में वह सिफारिश करेगा वह भी बख़्शा जायेगा। इस मौके पर मास्टर अब्दुल वहीद ज़मीर हसन, डॉ नाज़ मोहम्मद, अख्तर अंसारी नवाब अंसारी, जाने आलम अंसारी, कालू हसन सलमानी, शाहिद हसन सलमानी, कासम अंसारी, युसूफ सलमानी आदि लोग मौजूद रहे।







