परिवहन विभाग सचल दल द्वारा गोवर्धनपुर एवं स्कूल फेरूपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

लक्सर (हरिद्वार) (दिलशाद अली)

तहसील क्षेत्र लक्सर के गोवर्धनपुर रोड पर परिवहन विभाग सचल दल द्वारा गोवर्धनपुर एवं हरिद्वार रोड स्थित ब्राइट वर्ल्ड स्कूल फेरूपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। विशेषतः नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने की अपील की गई और वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना तथा इसके महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुकेश भारती परिवहन कर अधिकारी हरेंद्र सिंह तथा सौरभ परिवहन आरक्षी मौजूद रहे आरटीओ द्वारा बताया गया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन इतनी जागरुकता करने के बाद भी जनता अपनी जान को जोखिम में डाल कर यातायात को कर रही है और अपने साथ-साथ दूसरे की भी जान लेवा साबित हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाता है और साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है ताकि जनता में नियमों की जानकारी हो। इस मौके पर काफ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *