दारुल उलूम दीमापुर, नागालैंड के तत्वावधान में 33वां वार्षिक दीऩी जलसा 3 फ़रवरी को होगा।

दस्तारबंदी एवं दुआए महफ़िल का होगा आयोजन

दीमापुर/नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर द्वारा)

दारुल उलूम दीमापुर, नागालैंड की ओर से 33वां वार्षिक दीऩी जलसा, दस्तारबंदी एवं दुआए महफ़िल पूरे शान-ओ-शौकत के साथ 3 फ़रवरी को आयोजित किया जाएगा।
इस मुबारक दीनी इज्तिमा में देश के नामवर उलमा-ए-किराम अपने क़ीमती और ईमान-अफ़रोज़ बयानों से सभी को लाभान्वित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हज़रत मौलाना मुफ़्ती मुन्तज़िरुल हसन क़ासमी, शैख़ुल हदीस, दारुल उलूम ज़करिया, देवबंद रहेंगे जबकि विशेष अतिथि के रूप में हज़रत मौलाना अकीलुर्रहमान क़ासमी, मुहद्दिस, जामिया इस्लामिया जलालिया, होजाई (असम) की मौजूदगी रहेगी।
ईदगाह कमेटी, दारुल उलूम दीमापुर, नागालैंड ने तमाम अहले-ईमान से पुरख़ुलूस अपील की है कि इस अज़ीमुश्शान दीऩी इज्तिमा में शिरकत फ़रमाकर उलेमा-ए-किराम के बयानों से फ़ायदा उठाएं तथा जलसे को कामयाब बनाएं और दुआ में शरीक होकर दारैन की कामयाबी हासिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *