उत्तराखंड में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया इन छात्राओं ने।

तीनों टॉपर बालिकाओं तथा परीक्षा इचांर्ज सविता धारीवाल को प्रार्थना सभा में प्रोत्साहित किया।

खानपुर (हरिद्वार)(दिलशाद अली)

विश्व प्रसिद्ध संस्था शान्तिकुंज तीर्थ द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025-26 में नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की बालिका प्रगति पंवार ने कक्षा-09 में सम्पूर्ण उत्तराखंड में प्रथम तथा कक्षा-12 में राजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा-11 में कामनी ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कालेज प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में प्रतिवर्ष शत प्रतिशत बच्चों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में परीक्षा प्रभारी सविता धारीवाल प्रवक्ता हिन्दी के निर्देशन में प्रतिभाग कराया जाता है तथा शान्तिकुंज की ओर से शत प्रतिशत प्रतिभागिता के लिये विद्यालय को शील्ड देकर सम्मानित किया जाता है। विद्यालय, ब्लाक, तहसील व जिला स्तर पर चयनित बच्चों को भी आयोजक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहला मौका है कि विद्यालय की कक्षा-09 की बालिका प्रगति पंवार ने अपनी कक्षा में सम्पूर्ण उत्तराखंड में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। इसी प्रकार राजिया ने भी कक्षा-12 में सम्पूर्ण उत्तराखंड में तृतीय स्थान प्राप्त कर खानपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कामनी ने कक्षा-11 में तहसील लक्सर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया हैं। कालेज प्रबन्धक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तीनों टॉपर बालिकाओं तथा परीक्षा इचांर्ज सविता धारीवाल को प्रार्थना सभा में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *