शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को अनेक स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया।
विधायक शहज़ाद अली के अलावा अनेक समाजसेवियों ने भाग लेकर दिया समानता,भाईचारे और समरसता का संदेश




लक्सर (उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
लक्सर विधानसभा क्षेत्र के खनजा कुतुबपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लक्सर विधायक शहज़ाद अली जहां उन्होंने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को गुरु रविदास की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लक्सर तहसील क्षेत्र के खरजा कुतुबपुर गांव में पहुंचे लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद जहां उन्होंने शिरोमणि रविदास जयंती के मौके पर रविदास मंदिर पहुंचकर प्रतिभाग किया वहीं उन्होंने कहा कि शिरोमणि रविदास एक बहुत बड़े महापुरुष थे और उन्होंने सच्चाई का रास्ता बताया,आज हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ में समाजसेवी इस्तखार अली, मोहम्मद रियाजुल बब्लेश कुमार मास्टर सुमेरचंद शिरोमणि रविदास समिति के अध्यक्ष मेघराज एवं पूर्व प्रधान सुशील कुमार राजेंद्र राजपाल राजेश कुमार नीटू कुमार पींटू कुमार आदि लोगों ने इस मौके पर शिरकत की। वहीं उन्होंने कहा कि शिरोमणि रविदास जयंती आज धूमधाम के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 649 वी जयंती पर हम आशा करते हैं कि लोगों को इससे कुछ सच्चाई पर चलना और भाईचारा कायम करना होगा। आज हम सारी बात को छोड़कर भाईचारा क़ायम करें। इस मौके पर खानपुर विधायक उमेश कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया शर्मा ने भी शिरकत की और उन्होंने भी शिरोमणि मंदिर पहुंचकर एक अच्छा संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में दान भी दिया और उन्होंने कहा कि भगवान के रास्ते में देने से पुण्य मिलता है इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लक्सर तहसील क्षेत्र के हरचंदपुर चिड़ियापुर में भी शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ अवसर पर मोहम्मद इकराम बसेड़ी ने भी भाग लिया और उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी और कहा कि संत शिरोमणि रविदास एवं कबीर और जितने भी महापुरुष आए हैं सभी ने अच्छे रास्ते पर चलने को कहा और आज यह पर्व मनाया जा रहा है जिसमें ग्रामवासी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और हम भी अच्छी कामना करते हैं कि उनकी परंपराओं को याद रखते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं आज नवरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान को सभी भारतवासी मान रहे हैं और पूरे भारतवर्ष में उन जैसा पढ़ा लिखा नहीं था। आज उन्हें लोग याद करते हैं। इस मौके पर पीतपुर गांव में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ शिरोमणि रविदास जयंती को धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस जयंती में जहां पुरुषों ने भाग लिया वहीं महिलाओं तथा बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हरचंदपुर पीतपुर गांव में पहुंचे समाजसेवी मोहम्मद इकराम ने शिरोमणि रविदास जयंती में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि धर्म गुरु रविदास एक बहुत बड़े महापुरुष थे आज उनके बताए हुए रास्ते पर लोग चल रहे हैं इस मौके पर उन्होंने रविदास मंदिर में दान भी दिया इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।







