बोर्ड परीक्षाओं मे सफलता हॉसिल करने के लिए किया गया हवन- यज्ञ
स्वामी नरेन्द्र देव गिरि ने कहा कि शुद्ध मन से यज्ञ का आयोजन करने से वातावरण शुद्धि के साथ-साथ मनोकामना भी पूर्ण होती है


लक्सर/खानपुर (हरिद्वार)(दिलशाद अली)
गृह तथा बोर्ड परीक्षाओं मे सफलता हॉसिल करने की कामना पूर्ण हो, इस उद्धेश्य से बुधवार को नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज मिर्जापुर सादात के मुख्य प्रचारक स्वामी नरेन्द्र देव गिरि ने कहा कि शुद्ध मन से यज्ञ का आयोजन करने से वातावरण शुद्धि के साथ-साथ मनोकामना भी पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जिस संस्था में नियमित रूप से हवन का आयोजन किया जाता है वह सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर होती है तथा शान्ति व समृद्धि कायम रहती है।
कालेज संस्थापक व प्रबन्धक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी बालिकाओं द्वारा हवन सामग्री, घी तथा आम की समिधा स्वयं एकत्रित कर व्यापक स्तर पर हवन का आयोजन किया गया, जिसका पुण्य उन्हे अवश्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक गृह तथा बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व हर साल विद्यालय में बहुत बड़े स्तर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता है ताकि छात्राऐं एकाग्रचित्त होकर शान्त, शुद्ध, पवित्र मन व तीव्र बुद्धि के साथ परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सके।
प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि कक्षा-12 विज्ञान वर्ग की छात्रा परी एवम् मिर्जापुर की अन्य बालिका अंशिका द्वारा स्वामी नरेन्द्र देव व धर्मेन्द्र प्रधान के निर्देशन में सम्पूर्ण यज्ञ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मीनाक्षी, डॉ0 पारस कुमार, गायत्री, कुशमणि चौहान, सुधा रानी, बबीता देवी, संजय गुप्ता, डॉ0 रंजना, नूतन, अनुराधा, वन्दना जोशी, काजल देवी, रूबी, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, ओमपाल, बृजपाल, सुन्दर, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
शिवानी, ईशा गोयल, रितिका चौहान, भावना, दीपिका मित्तल, छवि, गायत्री, दीपा, तनवी, अंशुराज, आंचल, विपाशा, कामनी, खुशी, अपर्णा, सारिका, मानसी, छात्राओं ने हवन सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग किया।







