दोस्त ही निकला दोस्त का क़ातिल,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों के बीच नये मोबाइल फोन को लेकर हुआ था झगड़ा।

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
कोतवाली लक्सर पुलिस ने बताया है कि सन्नी हत्याकांड से पर्दा हट गया है और हत्यारोपी दोस्त ही निकला है। पुलिस ने हत्यारे दोस्त रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कप्तान डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने अनेक दिनों से लापता युवक का गन्ने के खेत से शव बरामद बरामद किया। युवक के परिजनों द्वारा
गुमशुदगी  दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जुटाए  सबूत व पूछताछ बनी खुलासे का आधार। किश्तों में लिए गए मोबाइल को लेकर शराब के नशे में हुआ था विवाद जो हत्या की वजह बना । दिनांक 30- 01-2026 को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी महिला द्वारा अपने पुत्र सन्नी उम्र करीब 20 वर्ष के घर से अपने दोस्तो के साथ जाने तथा वापस न लौटने को लेकर दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई व तलाश शुरु की गई।गठित पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग माध्यम से जुटाई गई जानकारी के आधार पर गुमशुदा युवक के दोस्त रोहित उर्फ़ बालू की संदिग्धता संलिप्तता प्रकाश में आयी। संदिग्ध युवक से सख़्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि आपसी विवाद में रोहित ने पहले अपने दोस्त सन्नी की गला दबा कर हत्या की और फिर शव को गन्ने के खेत में छिपाकर अपने घर वापस लौट गया। हत्यारोपी इसके बाद गांव वालों व अपने साथियों को भ्रमित कर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस टीम ने युवक की निशांदेही पर मृतक सन्नी का शव बरामद कर हत्यारोपी को हिरासत में लिया।मृतक सन्नी अपने दोस्तों रोहित और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था जहां रोहित ने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद अन्य को छोड़कर सन्नी व रोहित कुन्हारी स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर जंगल की तरफ गए। शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों के बीच नये मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि रोहित ने सन्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया। आरोपित रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *