अपराधियों के विरुद्ध लक्सर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा सामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया एवं कोतवाली लाकर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में दौराने गस्त चैकिंग अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान कुड़ी भगवानपुर निवासी माजिद को एक अवैध तमंचा .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया और अभियुक्त को पुलिस ने आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम माजिद पुत्र शाकिर निवासी कुड़ी भगवानपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष है।







