नाटक से बताई अहिल्याबाई होल्कर के महारानी बनने तक की यात्रा
शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को धूमधाम से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया

गाजियाबाद,शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को धूमधाम से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा चार एवं छह के छात्रों ने भारत की धरोहर देवी अहिल्या नाटक की प्रस्तुति दी। इसमें छात्रों ने अहिल्याबाई होल्कर के बचपन से महारानी बनने तक की यात्रा को दर्शाया। कुशल योद्धा, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, नारी शिक्षा, उनकी नेतृत्व क्षमता, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय की प्रशंसा की। सहायक अपर नगर आयुक्त पल्लवी सिंह और हापुड़ एआरटीओ छवि चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एक्जिक्यूटिव हैड सुजैन होम्स ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पेश की।