असम के मध्य गुवाहाटी AJP प्रत्याशी कुंकी चौधरी को डबल समर्थन : गोर्खा-बंगाली संगठनों का समर्थन, सीतारमण के पति का खुला ऐलान।
असम के मध्य गुवाहाटी AJP प्रत्याशी कुंकी चौधरी को डबल समर्थन : गोर्खा-बंगाली संगठनों का समर्थन, सीतारमण के पति का खुला ऐलान।

असम के मध्य गुवाहाटी AJP प्रत्याशी कुंकी चौधरी को डबल समर्थन : गोर्खा-बंगाली संगठनों का समर्थन, सीतारमण के पति का खुला ऐलान।
पंकज नाथ, असम, 5 अप्रैल :
असम के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में से एक असम जातीय परिषद (AJP) तथा विपक्ष गठबंधन की मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से असम विधानसभा चुनाव-2026 के प्रत्याशी कुंकी चौधरी को चुनावी मंच पर अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है। गोर्खा और बंगाली संगठनों ने उनकी उम्मीदवारी का खुलकर साथ दिया, वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने भी उनका मुकाबला खोल दिया। यह समर्थन क्षेत्रीय राजनीति में नया दौर ला सकता है। हल ही में जाने-माने गोर्खा और असम के बंगाली संगठन के प्रतिनिधियों ने कुंकी चौधरी को औपचारिक रूप से समर्थन दिया । उन्होंने कहा, “कुंकी चौधरी असम की विविध संस्कृति के प्रतीक हैं। वे गोर्खा और बंगाली समुदायों के मुद्दों पर संवेदनशील हैं।” संगठनों ने वोटरों से अपील की कि वे AJP प्रत्याशी को जिताएं। इसके ठीक बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “मैं कुंकी चौधरी का पूर्ण समर्थन करता हूं। वे मध्य गुवाहाटी के विकास के लिए समर्पित हैं।” यह बयान राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दिया। AJP नेताओं का मानना है कि यह समर्थन विपक्षी दलों को चुनौती देगा। कुंकी चौधरी ने पत्रकारों से कहा, “यह समर्थन मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मैं बाढ़ प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दूंगी। गोर्खा भाइयों की पहचान और बंगाली समुदाय की सांस्कृतिक सुरक्षा सुनिश्चित करूंगी।” उन्होंने कहा कि AJP असम की अस्मिता की रक्षा करेगी। क्षेत्र के मतदाताओं ने भी उत्साह दिखाया। एक स्थानीय गोर्खा नेता ने कहा, “कुंकी जी हमारी आवाज बनेंगी।” इसी तरह बंगाली संगठन के अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह समर्थन चुनाव परिणाम बदलेगा। AJP प्रदेश अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने बताया, “कुंकी चौधरी की लोकप्रियता बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य मध्य गुवाहाटी को विकास का केंद्र बनाना है।” पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार तेज कर रहे हैं। चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि ये समर्थन AJP को मजबूत बनाएंगे। विपक्षी दल सतर्क हो गए हैं। मध्य गुवाहाटी में करीब 192000 मतदाता हैं, जहां विविध समुदायों का प्रभाव है। यह समर्थन असम की राजनीति में नई एकता का संदेश दे रहे है।








