शैक्षिक सफलता प्राप्त करने वालों को ब्राइट बास्टा वैलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित और पुरुस्कृत

सोसायटी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के कार्य किए जा रहे हैं।

बास्टा (बिजनौर- यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)
यहां ब्राइट बास्टा वैलफेयर सोसाइटी की ओर से एक समारोह में जहां शिक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों को सम्मानित और पुरुस्कृत किया गया वहीं दूसरी ओर उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि हाजी याहिया सैफ़ी सहित मास्टर असलम (अध्यक्ष), आभा सिंह, शेरबाज पठान, बबलू प्रधान, असलम प्रधान और मास्टर शमशाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के ज़िम्मेदार लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सोसायटी के बारे में बताया गया कि वह लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और ग़रीब, ज़रूरतमंद तथा बेसहारा लोगों की मदद के लिए भी लगातार प्रयासरत है। सोसायटी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के कार्य किए जा रहे हैं।
अंत में सोसाइटी की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों और प्रोग्राम को सफल बनाने में योगदान करने वालों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *