“जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित।

अतिथियों एवं  जनप्रतिनिधियों ने बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरण किए

हरिद्वार (उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)

हरिद्वार की तहसील रुड़की एवं भगवानपुर तहसील में जन-जन की सरकार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बताया गया कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1096 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी किए गए। जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 7759 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग ।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 141 शिकायतों में 101 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की एवं  भगवानपुर की न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया। बहुउद्वेशीय शिविर जिसमें उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत बेलडा के प्राथमिक विद्यालय में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकास खंड भगवानपुर के न्याय पंचायत चुड़ियाला मोहनपुर सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला मोहनपुर में आयोजित किया गया। बहुउद्देशीय शिविर हरिद्वार 29 जनवरी 2026 को अलग-अलग जगह पर प्रोग्राम आयोजित किए गए जिसमें जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर एवं उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत बेलडा के पंचायत घर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। जिसमें बहुउद्देशीय शिविर में 721 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 2136 लोगों को विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 5784 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानु सार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों एवं  जनप्रतिनिधियों ने बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरण किए l उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका एवं कैलेंडर का भी आमजन मानस को वितरण किया गया। शिविर में राज्य मंत्री देशराज,कर्णवाल,राज्यमंत्री,शोभाराम,प्रजापति,श्यामवीर सैनी,अजीत चौधरी,जिला मंत्री मधुप त्यागी, मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष विराट,उप प्रमुख प्रमोद,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *