गोल्डन एरा पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।


लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली )
लक्सर तहसील क्षेत्र के बाकरपुर में गोल्डन एरा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कविताएं,गाना भजन आदि सुना कर लोगों का मन मोहा। इस मौके पर स्टाफ द्वारा बच्चों को इनाम भी दिया बताया गया। मैनेजर सुनील मोगा ने छात्र छात्राओं को बहुत ही अच्छे अंदाज में समझाया गया और बताया कि हम गणतंत्र दिवस को क्यों मनाते हैं और क्यों मनाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा पर बयान देते हुए बच्चों को मोहब्बत और प्यार के साथ पढ़ने लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता और रास्ते में जो मिले सलाम दुआ करनी चाहिए और अपने बड़ों की इज्जत करनी चाहिए। आज बाकरपुर क्षेत्र में यह पहला स्कूल है जो बच्चों को अच्छे शिक्षा और ज्ञान दे रहा है। यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में छात्र-छात्राएं इस स्कूल में दाखिला ले रहे हैं उन्होंने कहा कि गोल्डन एरा पब्लिक स्कूल एक अच्छी शिक्षा का केंद्र है इस मौके पर
प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने भी बच्चों को बहुत ही अच्छे अंदाज में संबोधित किया और कहा कि हम 26 जनवरी और गणतंत्र दिवस को क्यों मनाते हैं और क्यों मनाते आ रहे हैं। इसको उन्होंने बारीकी के साथ छात्र-छात्राओं को समझाया। इस मौके पर समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी और बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधक की ओर से बच्चों को इनाम भी दिये गये।







