प्राइमरी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों से सामान चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

लक्सर ( एशियन पत्रिका ब्यूरो)
कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न प्राइमरी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में हुई कई चोरियों से जुड़ी खबर है, कि जहां आरोपी रात के समय या बंद समय में सेंध लगाकर शैक्षणिक सामग्री, खेलकूद का सामान, कंप्यूटर पार्ट्स बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुएं चुराते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर चारों आरोपियों क्रमशःरोहित उर्फ लिल्ला पुत्र विजयपाल अजीत पुत्र सुरेश पाल सोहित पुत्र शीशपाल निवासीगण भुरना कोतवाली लक्सर व गगन पुत्र श्याम सिंह निवासी दाबकी कला कोतवाली लक्सर को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई स्कूलों और आंगनवाड़ियों में चोरी की वारदातें कबूल की हैं। बरामद सामान में मुख्य रूप से शामिल हैं शैक्षणिक उपकरण इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स (जैसे मॉनिटर, CPU पार्ट्स आदि अन्य घरेलू केंद्र उपयोग की वस्तुएं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं और इनका आपराधिक इतिहास जांच के दायरे में है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने और स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी गई है। इस सफल कार्रवाई से स्थानीय शिक्षण संस्थानों में राहत की सांस ली है।पुलिस कार्यवाही में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला दीपक चौधरी कर्मवीर सिंह हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश दिवान नेगी मनोज मिनान कांस्टेबल अरविन्द चन्देल अनूप पोखरियाल गंगा सिंह जितेन्द्र रावत आदि पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







