बी.के.जे.एम. हाईस्कूल तुगलपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन गिरी द्वारा गरीबों को किए गए कंबल वितरित।

यहां छात्र छात्राओं की स्कूल की ओर से मदद भी की जाती है।

लक्सर (उत्तराखंड) (एशियन पत्रिका/दिलशाद अली) 

खानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित बी के जे एम हाई स्कूल तुगलपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन गिरी द्वारा क्षेत्र की गरीब जनता को, निर्धन महिलाओं को सर्दी के चलते कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निर्धन व निराश्रित लोगों को सर्दी के मौसम में जीवन यापन करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य है जिसमें उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष हम इसी तरह अपने स्कूल तथा अपने खर्चे से जरूरतमंद को निधन परिवारों को इसी प्रकार कंबल वितरण का कार्यक्रम हर साल जारी रहता है और 2026 के शुरू में ही हम लोगों ने इस वर्ष भी 150 महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरण किया है जो एक पुण्य का काम है और हम हर साल इस प्रोग्राम को करते हैं इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन गिरी की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि के लिए उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहते हैं जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं l कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा, मंजू,सरला, बाला, कश्मीरी देवी बिंदिया ,मुनेश, सीमा, कल्पना, छोटी रचना अनीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए भी हम प्रोग्राम करते रहते हैं ताकि छात्र-छात्राओं में एक जागरूकता बढ़ जो हम हर महीने कोई ना कोई प्रोग्राम करते रहते हैं और यही वजह है जो हमारे विद्यालय में अभिभावक ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को शिक्षा दिलाने की कोशिश करता है यहां छात्र छात्राओं की स्कूल की ओर से मदद भी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *