डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की निबंध प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता विद्यालय की कक्षा आठवीं से दसवीं तक की छात्राओं के बीच आयोजित की गई

सामाजिक संस्था मारवाड़ी सम्मेलन, डिब्रूगढ़ शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सूरजमल जालान बालिका शिक्षा सदन ( कन्या पाठशाला ) के साथ संयुक्त रुप से विद्यालय की छात्राओं का पर्यावरण के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए ” पर्यावरण दिवस ” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया | यह प्रतियोगिता विद्यालय की कक्षा आठवीं से दसवीं तक की छात्राओं के बीच आयोजित की गई , जिसमें कुल 60 छात्राओं ने भाग लिया | उक्त निबंध प्रतियोगिता के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया था | विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए हर कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए कुल 9 छात्राओं का चयन किया।सम्मेलन के डिब्रूगढ़ शाखा के पदाधिकारियो एवं सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के इस उत्साह वर्धक कार्यक्रम के समय छात्राओं में काफी जोश दिखाई दिया। साथ ही पर्यावरण दिवस पर आयोजित उक्त निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की । विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को फूलों के गमले भी प्रदान किए गए | पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के अंतर्गत मंडल ” क ” के मंडलीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार जैन , सहायक मंत्री राजकुमार अग्रवाल, डिब्रूगढ़ शाखा के सचिव ( मंत्री ) सुरेश अगरवाल, सह सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, सलाहकार तथा समाजसेवी आत्माराम बिरमीवाल , समाजसेविका / सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा देवी बुकलसरिया , सम्मेलन की डिब्रूगढ़ शाखा के सदस्य तथा युवा पत्रकार संदीप अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह बघेल सहित विशिष्ठ अतिथि के रूप में अधिवक्ता पायल जैन केडिया उपस्थित थे |







