17 जनवरी को नोगांवा सादात में होने वाले प्रोग्राम को सफल बनाएं : दिलशाद अली (राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन)

नोगांव सादात (अमरोहा)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ती नौगांवाँ सादात की ओर से एक प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है जो 17 जनवरी 2026 को प्रात : 11 बजे नौगांव सादात में किया जाएगा। इस बैठक में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारीगण और पत्रकार बंधु भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली को भी आमंत्रित किया गया है। बताया गया है कि ये आयोजन आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव वी के बशीर द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता और पदाधिकारीगण शामिल रहेंगे ऐसी जानकारी वीके बशीर द्वारा दी गई है।

आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने नोगांवा सादात और आस-पास के संगठन पदाधिकारियों और पत्रकार बन्धुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रोग्राम में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *