एसएसपी देहरादून से मुसलमानों को धमकाने,डराने,मारने की धमकी देने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की मांग

मुस्लिम सेवा संगठन अध्यक्ष नईम कुरेशी ने नामजद लिखित तहरीर देकर माहौल ख़राब करने वालों पर शिकंजा कसने को कहा।

देहरादून (उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका के लिए अनवार अहमद नूर की रिपोर्ट)

देहरादून में लगातार मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उनके साथ बरती जा रही गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ देहरादून पुलिस को सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए ऐसी मांग को लेकर मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष ने लिखित पत्र एसएसपी देहरादून को दिया।‌
संगठन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस का मौन होना इन तत्वों के हौंसलों को बढ़ा रहा है। इससे ये प्रतीत होता है कि सरकारी संरक्षण प्राप्त कुछ गुंडो पर पुलिस भी कार्रवाई करने से बच रही है।
देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में लगातार मुस्लिमों को अपशब्द कहे जा रहे हैँ ,गन्दी गन्दी गालियां दीं जा रही हैं और देहरादून तथा कई स्थानों की पुलिस मौन है जिससे मुस्लिम समाज में बेचैनी व्याप्त है। कानून और संविधान को ताक पर रख कर, गुंडे संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी ज़िला प्रशासन मौन है। पुलिस का मौन होना यह दर्शाता है कि इन गुंडो को राजनितिक संरक्षण प्राप्त है, जिस तरीके का माहौल देहरादून के अंदर बनाया जा रहा है उससे देश के अंदर उत्तराखंड राज्य की छवि ख़राब हो रही है और मुस्लिम समाज मे भय का माहौल बना हुआ है। दिंनाक 2 जनवरी 2026 को मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी अन्य लोगों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय पर पहुंचे और कई घंटे धरना भी दिया इसके साथ ही लिखित रूप में शिकायती पत्र भी दिया।
मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरेशी ने कहा कि इस क्षेत्र में मुस्लिम समाज के प्रति नफरत लगातार बढ़ रही है कुछ हिन्दूवादी संगठन मुस्लिम फेरी वाले को रोककर ज़बरदस्ती आधार कार्ड चेक कर रहे है उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। संविधान और कानून का खुला उलंघन हो रहा है। उन्होंने कई लोगो के ख़िलाफ़ नामज़द तहरीर देते हुए उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *