भाजपा समर्थक मंच के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सुंदरियाल का भव्य स्वागत
सभी को साथ लेकर संगठन को मज़बूती और ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे : अभिषेक सुंदरियाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच)

देहरादून (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
भाजपा समर्थक मंच के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अभिषेक सुंदरियाल का उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
देहरादून में भाजपा समर्थक मंच के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अभिषेक सुंदरियाल के पहुंचते ही वहां मौजूद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने पुष्प मालाएं पहनाकर जहां शानदार स्वागत किया वहीं प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की आमद को शुभ और संगठन को मज़बूत करने वाला बताया गया।
भाजपा समर्थक मंच के संस्थापक तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के स्वर्गवास के बाद उक्त पद पर अभिषेक सुंदरियाल की नियुक्ति और ताजपोशी हुई है।
ज्ञात रहे कि पूर्व में स्वर्गवासी पुरुषोत्तम नारायण ने अपने उत्तराखंड दौरे पर ही उनके लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया था और उन्होंने अपनी इच्छा अनेक पदाधिकारीगणों को बताई थी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी से वार्ता करते हुए बताया था कि उनका स्वास्थ्य पिछले काफी वर्षों से खराब चल रहा है और उनके साथ कोई भी अनहोनी घटना घटित होती है तो उनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अभिषेक सुंदरियाल संगठन की कमान संभाल कर संगठन के हितों के लिए कार्य करेंगे और उन्होंने आशा व्यक्त की थी कि वह संगठन को नई ऊंचाइयां और मज़बूती प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सुंदरियाल ने अपने स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपने सभी संगठन के पदाधिकारियों और साथियों के साथ मिलकर पूरी लगन से काम करेंगे और संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे।







