पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने अपने स्थापना समारोह में रखी सवर्ण हित और व्यवस्था सुधारने की बात

सवर्ण उत्थान’ ही राष्ट्र का उत्थान है : श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव

पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की स्थापना 3 जून 2011 को हुई। पार्टी ने इतने कम समय में देश के कई राज्यों में अपनी पहचान बनाई है।

नई दिल्ली (संवाददाता)
देश में अनेक कुव्यवस्थाएं हैं और सवर्णों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे में पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने बीड़ा उठाया है कि वह अगर सत्ता में आती है तो सबसे पहले सिस्टम को सुधारने का काम करेगी। उक्त विचार आज पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के राष्ट्रीय फाउंडर लोकेश शीतांशु श्रीवास्तव ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पत्रकारों के समक्ष रखे। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पब्लिक पोलिटिकल पार्टी अपने उद्देश्यों की ओर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि पार्टी ने अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि पब्लिक पोलिटिकल पार्टी की स्थापना 3 जून 2011 को हुई। पार्टी ने इतने कम समय में देश के कई राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। पार्टी ने शुरू से ही परमपिता मनु को अपना धर्म पिता एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को अपना आदर्श पुरुष मानते हुए जनहित के कार्य किए हैं और मूलतः राष्ट्रवाद, समानतावाद एवं सवर्णवाद के सिद्धांतों पर चली है। पार्टी का मुख्य मिशन ‘सवर्ण उत्थान’ है। और ब्राह्मण, क्षत्रिय, कायस्थ, और वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में इससे जुड़े हैं और जुड़ रहे हैं।
पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने संस्कृति और धर्म को नष्ट करने वालों का डटकर विरोध और मुकाबला किया है। थैंक्स गॉड जैसी संस्कृति का अपमान करने वाली फिल्मों का बायकॉट करते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना तक दिया। पार्टी ने सवर्ण आरक्षण के लिए 8 दिसंबर 2016 से एक लंबा धरना दिया। जो लगभग चार महीने तक चला। पब्लिक पोलिटिकल पार्टी ने वर्ष 2017 में अपना पहला विधान सभा चुनाव उत्तर प्रदेश से लड़ा। 2018 में मध्य प्रदेश में विधानसभा के लिए लड़ा। अब पब्लिक पोलिटिकल पार्टी दिल्ली,उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र में अपनी लगातार बढ़ोतरी के बाद, देश के आम लोकसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रही है। हम दिन रात मेहनत करके अपने संगठन को सभी राज्यों और दूर दराज क्षेत्रों में मज़बूत करने का काम कर रहे हैं। और लोग हमसे जुड़ रहे हैं। जो पार्टी के लिए शुभ संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *