सीधडू जनता पब्लिक फ्यूचर स्कूल ने चलाया भारत स्वच्छता अभियान

स्कूल की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अम्बरीष कुमार द्वारा हाथों में झाड़ू लेकर मार्ग को साफ किया गया और कूड़ा करकट उठाकर फेंका

लक्सर(हरिद्वार उत्तराखंड)( दिलशाद अली)

तहसील लक्सर क्षेत्र के सीधडू जनता पब्लिक फ्यूचर स्कूल में भारत स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में भाग लिया, वहीं स्कूल की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अम्बरीष कुमार द्वारा हाथों में झाड़ू लेकर मार्ग को साफ किया गया और कूड़ा करकट उठाकर फेंका गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम जैसे अपने घरों को साफ सफाई रखते हैं वैसे ही अपने रास्तों को भी साफ-सफाई करनी चाहिए। आज पूरे भारतवर्ष में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्कूल से लेकर मार्ग तक और गांव में कई जगह पर सफाई अभियान चलाया गया।स्कूल की ओर से समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *