जमीयत उलमा और जनशक्ति पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मिला पीड़ित परिवार से।
घायल कश्मीरी लड़के और उसके परिवार से मिले शहर क़ाज़ी और आज़ाद अली

देहरादून (उत्तराखंड) (दिलशाद अली)
इंसानियत को मज़बूती देने और अच्छे कामों को बढ़ावा देने के लिए शहर क़ाज़ी देहरादून क़ाज़ी मुफ़्ती हाशिम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक मीटिंग आयोजित की गई। इंसानियत को मज़बूती देने वाले शहर काजी जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कश्मीरी मासूम बच्चे पर हुए जानलेवा हमले में घायल बच्चे एवं उसके परिजनों से भेंट की। इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा और स्पष्ट किया गया कि दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई कराकर उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इसके लिए हम पूरी कोशिश करेंगे उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर संभव आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में पूरी ताक़त से प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली जो जनअधिकार पार्टी (ज) के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा , विशाल गोयल एवं सूरज राठौड़ ने जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर हमेशा मानवता और न्याय के पक्ष में खड़े रहने का संदेश दिया। इस मौके पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी हाफ़िज़ आबिद हुसैन, मौलाना बुरहान,मौलाना रिहान, वसीम अहमद,आसिफ़ कुरैशी,इकराम मलिक,शहज़ाद शाहरुख मलिक, इसाक मलिक शोएब सहित कई सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।







