नलबाड़ी की शक्तिशाली एवं प्रभावशाली नेता जयंत मल्ला बरुआ को फिर से महत्वपूर्ण मंत्रित्व देने की मांग। 

नलबाड़ी की शक्तिशाली एवं प्रभावशाली नेता जयंत मल्ला बरुआ को फिर से महत्वपूर्ण मंत्रित्व देने की मांग। 

नलबाड़ी की शक्तिशाली एवं प्रभावशाली नेता जयंत मल्ला बरुआ को फिर से महत्वपूर्ण मंत्रित्व देने की मांग।

पंकज नाथ, असम, 12 मई :

असम के नलबाड़ी के शक्तिशाली नेता तथा डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के पूर्व मंत्रीमंडल के प्रभावशाली मंत्री जयंत मल्ला बरुआ को डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार के मंत्रिपरिषद में महत्वपूर्ण विभागों के साथ विशेष मंत्रित्व प्रदान करने की मांग नलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों ने तेजी से उठाई है। 2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार शर्मा को 60101 भारी मतों से हराकर विधानसभा पहुंचे जयंत मल्ला बरुआ को इस बार भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की पूरी संभावना हैं। नलबाड़ी विधानसभा के लोगों और स्थानीय संगठनों ने एकजुट होकर भाजपा नेतृत्व से अपील की है कि जयंत मल्ला बरुआ को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्रीय योगदान को देखते हुए महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जाएं। जयंत मल्ला बरुआ ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नलाबाड़ी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक शर्मा को भारी मतों से पराजित कर भाजपा गठबंधन को मजबूत जीत दिलाई थी। पूर्व में हिमंत विश्व शर्मा सरकार में भी उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके कारण क्षेत्रवासी उन्हें फिर से महत्वपूर्ण मंत्री पद पर देखना चाहते हैं। स्थानीय संगठनों का कहना है कि नलबाड़ी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत मल्ला बरुआ को पीडब्ल्यूडी , उद्योग या अन्य प्रमुख विभागों के साथ विशेष मंत्रित्व मिलना चाहिए। वहां के लोगों का कहना है कि , “जयंत मल्ला बरुआ ने हमेशा नलबाड़ी के हितों की रक्षा की है। उन्हें इस बार भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आज की शपथ ग्रहण के बाद “भाजपा गठबंधन सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें तेज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने हाल ही में कहा था कि मंत्रिमंडल में सभी क्षेत्रों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। नलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी मांग पर जल्द विचार होगा। जयंत मल्ला बरुआ ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके समर्थक सक्रिय रूप से लाबिंग कर रहे हैं। यह मांग नलबाड़ी के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है, क्योंकि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *