किसानों के हित में शुगर मिल प्रबंधन को दिया गया ज्ञापन
शीघ्र गन्ना मूल्य की वृद्धि को लेकर मांग की गई।


लक्सर(उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
तहसील क्षेत्र के काफी संख्या में किसान इकट्ठे होकर एवं लकसर विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा किसानों की गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर और 485 रुपए कुंतल के हिसाब से जो पंजाब सरकार दे रही है यहां के किसानों को दिया जाए। इसको लेकर उन्होंने शुगर मिल प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि लोहा खाद सामग्री काफी महंगी हो गई है जिसको लेकर किसान पूरी तरह से टूट चुका है इसलिए गन्ने का भुगतान समय पर किया जाए और किसानों को गन्ने का न्यूनतम रेट 450 रुपए कुंतल दिया जाए। जो पंजाब सरकार अपने किसानों को दे रही है। ऐसे ही यहां पर भी किसानों को दिया जाए और जल्दी से किसानों का भुगतान किया जाए। आपको बता दें कि क्षेत्र के काफी संख्या में किसान नेता एवं किसान, क्षेत्र के गन्ना किसानों को उनका गन्ना मूल्य एवं प्रोत्साहन राशि समय पर दिलाये जाने की मांग को लेकर, शुगर मिल के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विधायक द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि गन्ना किसान पहले से ही बढ़ती लागत और आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में गन्ना मूल्य के साथ प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान किसानों का अधिकार है, इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि शुगर मिल प्रबंधन किसानों की समस्याओं को समझते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करेगा।किसान हित सर्वोपरि हैं लक्सर विधायक भाई शहजाद, उनके साथ में नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू एवं काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।







