जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 2 माह 11 दिन से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य और मुख्यमंत्री का यह है सपना, साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना।

हरिद्वार (उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ़,स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने 2 माह 11 दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है। हरिद्वार जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं, सफाई अभियान में ओर तेज़ी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वच्छता अभियान में जो ज़िम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके। ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि भुवेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी सुनहरा कल संस्था के परियोजना निर्देशक डॉ हीरा बल्लभ पंत ने अवगत कराया गया कि वार्ड नंबर 07 सीतापुर आंगनवाड़ी के समीप काफी गंदगी पड़ी है, बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सफाई का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सहायक नगर आयुक्त को दी गई जिन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीतापुर क्षेत्र की साफ सफाई कराई।

खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत खानपुर तुगलपुर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 08 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।जिसको उचित निस्तारण हेतु कम्पोस्ट सेंटर भेजा गया। खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत नन्हेडा अनंतपुर नजुमपुर पानियली क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई के साथ साथ नालियों की सफाई का कार्य किया गया। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छता अभियान के लिए अपील की है और नारा दिया है कि “अब न चलेगा कोई बहाना,सफाई अभियान में सबको है आना”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *