जामा मस्जिद लक्सर के मक़तब में सालाना इम्तिहान का शानदार समापन
प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने उस्तादों और सभी का दिल जीत लिया।

लक्सर (उत्तराखंड)( दिलशाद अली)
लक्सर शहर की प्रसिद्ध जामा मस्जिद के मक़तब में बच्चों के सालाना इम्तिहान का मुकम्मल समापन हुआ। जो एक उत्सव की तरह गुज़रा। छोटे बड़े तलबा (विद्यार्थियों) ने क़ुरान की तिलावत, दीन की बुनियादी बातें और इस्लामी तारीख़ (इतिहास) जैसे विषयों में अपनी काबिलियत के नमूने पेश किये। पुरनूर महफ़िल में खुशी की लहर रही। यह इम्तिहान न सिर्फ ज्ञान की परीक्षा था, बल्कि बच्चों के ईमान और जज़्बे का आईना भी साबित हुआ।
मक़तब के प्रमुख उस्ताद व जामा मस्जिद इमाम व ख़तीब मौलाना अब्दुल रहमान ने बताया कि “अल्लाह का शुक्र है कि हमारे करीब 95 से ज़्यादा बच्चों ने इस साल रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। सबसे छोटे वर्ग के तलबा ने भी बिना रुके अपनी आयतें सुना दी। मौलाना ने यह भी कहा कि अगले साल और बेहतर तैयारी के साथ इम्तिहान कराये जाने की योजना है।
इम्तिहान के दौरान माता-पिता और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। शहरवासियों ने इसे सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। मकतब प्रबंधन ने आगामी स्पेशल वर्कशॉप की घोषणा भी की, ताकि बच्चे और निखर सकें। आज का दिन मक़तब के लिए यादगार रहा। जामा मस्जिद प्रबंध समिति ने स्थानीय लोगों से अपील की कि अपने सभी बच्चों को दीनी तालीम हासिल करने के लिए रोज़ाना मस्जिद में नियमित रूप से भेजें। अल्लाह सबको हिदायत दे। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के सदर रियासत ख़ान, नायब सदर अफ़ज़ल खान,सेक्रेटरी फुरकान अहमद, खजांची ताहिर हसन, सदस्य जाबिर हसन, युसूफ खान, ताहिर हसन, फरमान खान रफीक अहमद, शराफत खान सहित स्थानीय लोग शराफत अली, एहसान ठेकेदार, अच्छ्न ठेकेदार, शंभू भाई होटल वाले, पुत्तन भाई होटल वाले, हाफिज अरशद, नौशाद भाई जूते वाले, अब्दुल कादिर मोबाइल वाले, जुल्फिकार फूल वाले, जुल्फान फूल वाले, आकिल जरी वाले, इसरार चाय वाले, यासीन कपड़े वाले, कालू पान वाले, मौलवी ग़ालिब रशीद आदि मौजूद रहे।







