आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन ने अर्पित की शोक श्रद्धांजलि 

वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके हक़ में दुआ की गई।

लक्सर (उत्तराखंड )(दिलशाद अली)

ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मरहूम के हक़ में दुआ की गई। आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज़ एक अच्छे इंसान और सहाफी थे। उनका जाना पत्रकारिता के लिए भारी क्षति है। वह अपनी लेखनी से सच्चाई दिखाने का काम करते थे लेकिन आज वह इस दुनिया से चले गए और अपनी याद छोड़ कर चले गए उनके जाने पर प्रधान टाइम्स कार्यालय में गहरा दुख और झटका लगा है क्योंकि प्रधान टाइम्स में काफी पुराने पत्रकार थे जिनके जाने का आज दुख हुआ है मगर अफसोस मौत के सामने एक नहीं चलती और वह इस दुनिया से चले गए हम दुआ करते हैं खुदा उसको जन्नतुल फिरदौस में जगह अता फरमाए। आमीन। हम सब उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नफीस ख़ान, पत्रकार शाहेजान, रोहित कुमार एवं रफीक अहमद, सलीम अहमद, शहजाद अली, नवनीत, अंकित कुमार, नौशाद अली, इश्तियाक, रफीक अहमद ,दिलशाद अली साजिद फिरोज अहमद आदि पत्रकारों ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *