एम.क्यू इंटर कॉलेज स्योहारा में गणतंत्र दिवस का शानदार प्रोग्राम और सम्मान समारोह।

प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं की हौंसला अफ़ज़ाई तथा एसआईआर, जनसेवा और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हुए सम्मानित।

स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका ब्यूरो)
यहां के एम.क्यू.इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर हुए प्रोग्राम में जहां प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं की हौंसला अफ़ज़ाई की गई वहीं देश और समाज में एसआईआर, जनसेवा और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता हाजी ज़की उर-रहमान एडवोकेट ने की और संचालन मोहम्मद नाज़िर उर्दू विभागाध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मैनेजर वकील अहमद मौजूद रहे। प्रधानाचार्या मंसूर अली इशरत का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौंसला बढ़ाया और उन्हें पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जहां वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करके छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस के प्रति जागरूक किया वहीं दूसरी ओर शिक्षा के महत्व को बताते हुए आगे बढ़ने का आव्हान किया। जिन जिन लोगों, लैक्चरर तथा अध्यापकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया उनको मुख्य अतिथि और विशिष्ट मेहमानों के द्वारा सम्मानित किया गया। फिजिक्स लैक्चरर मोहम्मद उस्मान को रोटरी क्लब द्वारा प्रदान किए एक्सीलेंस अवार्ड को मुख्य अतिथिगणों ने उन्हें सौंप कर सम्मानित किया। इसी तरह एसआईआर में लोगों की खिदमत करने के लिए उर्दू विभागाध्यक्ष मोहम्मद नाज़िर को आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की ओर से मिले सम्मान पत्र को उन्हें सौंप कर सम्मानित किया गया। ये सम्मान एमक्यू इंटर कॉलेज के मैनेजर और अन्य मुख्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए। इसके अलावा एजुकेशन एक्सिलेंट अवार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनसीसी के कैप्टन मोहम्मद यूनुस चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों की हौंसला अफ़ज़ाई की। मास्टर फ़हीम अहमद सिद्दीकी लैक्चरर अंग्रेज़ी ने छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की जानकारी दी। इसी मौके पर शेख साफिया ने अपनी उर्दू में तकरीर पेश की। जबकि सामिया अंसारी ने अंग्रेज़ी में स्पीच दी। रज़िया सुल्तान ने हिंदी में भाषण दिया। एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगान पेश किया। झंडा सलामी दी। कालेज के मैनेजर वकील अहमद ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर उबैद अख़्तर, अतहर जमाल,ज़ैड आलम,माशूक अली, उवैस मतलूब,राशिद अहमद, पीटीआई मोहम्मद इकबाल हुसैन,अब्दुर रहमान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद सैफ, नागेन्द्र कुमार,पिंटू कुमार, मोहम्मद फारूक, इखलास अहमद,नवेद फारूक,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *