लक्सर और आसपास में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी और मदरसे में तिरंगा फहराया गया


लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
लक्सर नगर पालिका में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं पी डब्लू डी कार्यालय पर भी झंडा फहराया गया साथ ही थाना कोतवाली लक्सर एवं तहसील मुख्यालय एवं सरकारी और गैर सरकारी सभी संस्थाओं में धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया गया, जहां नगरपालिका , पीडब्ल्यूडी में गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया गया और प्रोग्राम हुआ वहीं योमे जम्हूरिया मदरसा इस्लामिया अरबीया मदीना तुल उलूम जामा मस्जिद खड़ंजा कुतुबपुर में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी अधिकारी गण गणतंत्र दिवस के प्रोग्राम में सम्मिलित हुए और बड़े हर्षोल्लास के साथ झंडा फहराया गया। इस मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और गणतंत्र दिवस की पूरी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई, वहीं सरकारी और गैर सरकारी सभी कार्यों पर झंडा फहराकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और गीत तथा कविताएं पढ़ी गईं और देश हित में गाने गाए गए।








Yo, apostaganhabet is my new go-to spot! They’ve got all the sports betting I need and the odds are pretty sweet. Recommend it! apostaganhabet