लोगों की परेशानी दूर करने बारिश में ही पुल पर पहुंचे नगर अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू
नगर पालिका अध्यक्ष लक्सर के ऐसे ही कार्यों की नगर में प्रशंसा होती रही है और अब भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।


लक्सर (उत्तराखंड) (दिलशाद अली)
यहां रेलवे लाइन पर बने पुल को देखने के लिए बारिश में ही पहुंचे नगर अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू। क्योंकि यहां शुगर मिल फैक्ट्री से आने वाली मली से लोग परेशान हो रहे हैं और ऐसी बारिश में लोग फिसल कर गिर रहे हैं जिसको सुनकर आज नगर अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू छतरी लेकर खुद पुल पर पहुंचे और ऐसी बारिश में सफाई अभियान को चलाया ताकि लोगों को गिरने से बचाया जा सके। लोगों ने देखा कि ऐसी बारिश में नगर अध्यक्ष जनता के लिए खड़े हुए हैं और उन्होंने पुल पर जाकर देखा की बाइक सवार फिसल रहे हैं और लोगों को काफी परेशानी हो रही है उन्होंने स्वयं जाकर देखा और सफाई अभियान को चलाया ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। आज जब बरसात हो रही है और पुल के ऊपर सफाई व्यवस्था की आवश्यकता इसलिए थी कि लोगों की गाड़ियां फिसल रही थी और यहां की व्यवस्था गड़बड़ा रही थी। उसको देखने और मदद करने स्वयं पहुंचे संजीव कुमार नीटू नगर पालिका अध्यक्ष लक्सर। इनके ऐसे ही कार्यों की नगर में प्रशंसा होती है अब भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।







