शिक्षा वह है जो हर इंसान को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है : चौधरी अरविंद कुमार (प्रधानाचार्य)
स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल गोवर्धनपुर में गणतंत्र दिवस की रही धूम


लक्सर (हरिद्वार – उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
लक्सर तहसील क्षेत्र के गोवर्धनपुर में स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य चौधरी अरविंद कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया और बताया गया कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं उन्होंने सभी बच्चों को जानकारी दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि शिक्षा ही एक ऐसी चीज़ है जिससे काले और सफेद का पता चलता है शिक्षा वह चीज़ है जो हर इंसान को ऊपर तक पहुंचाता है। इस शिक्षा से आप गवर्नर बन सकते हैं। टीचर बन सकते हैं। पटवारी बन सकते हैं। यानी पढ़ाई वह चीज़ है इससे आप कुछ भी बन सकते हैं अगर पढ़ाई नहीं है तो जिंदगी में अंधेरा है। उन्होंने सभी बच्चों को इस मौके पर बारीकी से समझाया और सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर काफी संख्या में समाज सेवी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।







