नई दिल्ली (एप ब्यूरो)
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पार्टी का सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नये केन्द्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है जिनमें नौ महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं। पार्टी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री,13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में नौ महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।
केरल के अब्दुल्ला कुट्टी और उत्तर प्रदेश के तारिक मंसूर के रूप में दो मुस्लिम चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय बंडी तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विधान परिषद सदस्य डॉ. राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नई सूची में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के केन्द्र में बदलाव का है। उन्हें भोपाल से हटा कर लखनऊ भेजा गया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। जो 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं उनके नाम हैं डॉ.रमन सिंह,विधायक छत्तीसगढ़,वसुंधरा राजे,विधायक राजस्थान,रघुबर दास झारखंड,सौदान सिंह मध्य प्रदेश,बैजयंत पांडा ओडिशा,सरोज पांडे, सांसद छत्तीसगढ़,रेखा वर्मा,सांसद उत्तर प्रदेश,डीके अरुण तेलंगाना,एम.चौबा एओ नागालैंड अब्दुल्ला कुट्टी,केरल,लक्ष्मीकांत बाजपाई,सांसद उत्तर प्रदेश,लता उसेंडी छत्तीसगढ़,तारिक मंसूर,विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश।
जिन आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम का एलान हुआ है उनमें अरुण सिंह,सांसद उत्तर प्रदेश,कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश,दुष्यंत कुमार गौतम दिल्ली,तरुण चुग पंजाब,विनोद तावड़े महाराष्ट्र,सुनील बंसल राजस्थान,संजय बंदी,सांसद तेलंगाना,राधामोहन अग्रवाल,सांसद उत्तर प्रदेश,शामिल हैं।
तेरह राष्ट्रीय सचिवों के नाम जो घोषित हुए हैं उनमें विजया राहटकर महाराष्ट्र,सत्या कुमार आंध्र प्रदेश,अरविंद मेनन दिल्ली,पंकजा मुंडे महाराष्ट्र,नरेंद्र सिंह रैना पंजाब,डॉ.अल्का गुर्जर राजस्थान,अनुपम हाज़रा पश्चिम बंगाल,ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश,ऋतुराज सिन्हा बिहार,आशा लाकड़ा झारखंड,कामख्या प्रसाद तासा,सांसद असम,सुरेंद्र सिंह नागर,सांसद उत्तर प्रदेश,अनिल एंटनी केरल आदि हैं।