आज की शिक्षित बालिका भविष्य मे राष्ट्र की सशक्त नारी बनेगी : तनवीर चौधरी
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर समाज से विशेष अपील

स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)
आज की बालिका को शिक्षित बनाये यह कल सशक्त नारी बनकर देश व राष्ट्र के विकास उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी समाज को बेटी की शिक्षा हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से राष्टीय बालिका दिवस के अवसर पर स्योंहारा यूथ सोसाइटी अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने कहा कि आज की बालिका कल एक परिवार बनायेगी, परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है की देश की शिक्षित बालिका का योगदान हर जगह है। बलिकाओ की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता। किशोरावस्था मे बेटी, बहन, व मध्य अवस्था मे पत्नी, माँ, ओर प्रोढवस्था मे सास, और दादी नानी जैसे रिश्तों को ईमानदारी से निभाती है। हमने आज तक महिला को बहन, माँ, पत्नी, बेटी आदि विभिन्न रूपों में देखा है जो हर वक़्त परिवार के मान सम्मान को बढ़ने के लिए तैयार रहती है। आज सही शिक्षा की व्यवस्था न होने के कारण बालिकाओं की दशा दयनीय हो गई है। आज विभिन्न क्षेत्रों में बालिका के पिछड़ेपन का एकमात्र कारण सही शिक्षा प्रबंध का न होना है। बालिकाओं को आज़ादी ना दे मगर उसको उसके अधिकार सपनो शिक्षा आशा से वचिंत ना रखे ! भारत की लगभग आधी जनसँख्या का प्रतिनिधित्व महिलाएं करती है। भारत वह देश है जहाँ महिलाओं की सुरक्षा और इज्ज़त का खास ख्याल रखा जाता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। अगर हम इक्कीसवीं सदी की बात करे तो महिलाएं हर कार्यक्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला काम कर रही है चाहे वो राजनीति, बैंक, विद्यालय, खेल, पुलिस, रक्षा क्षेत्र, खुद का कारोबार हो या आसमान में उड़ने की अभिलाषा रखती है देश की उन्नति के लिए बालिकाओ को शिक्षित बनाये जिससे वो कल की इंदिरा गांधी, मदर टरेसा, कल्पना चावला, पीटी ऊषा, झूलन गोस्वामी बनकर देश का नाम रोशन कर सके !







