ज्ञान गंगा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ शानदार प्रोग्राम।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया


लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली/एशियन पत्रिका)
भोगपुर ज्ञान गंगा मंदिर जूनियर हाई स्कूल भोगपुर में आज सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची श्रीमती संतोष देवी एवं ज़िला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप एवं सतपाल सैनी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरव कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान गंगा विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यहां शिक्षा का अच्छा इंतज़ाम है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के बच्चे और बच्चियां इस स्कूल के अंदर बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और अभिभावक इस स्कूल से खुश हैं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान सुमित कुमार, दिनेश कुमार,भानु शर्मा, नूतन सैनी, रमा सैनी, रुशी कोमल, अर्चना आदि ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसने अतिथियों का मन मोह लिया और स्कूल के समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की और उनको स्मृति चिन्ह देखकर, पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ ने भाग लिया।







