स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के शादी रिसेप्शन में शामिल हुईं अनेक हस्तियां

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सहित तमाम हस्तियों ने शिरकत की।

नई दिल्ली (एशियन पत्रिका न्यूज़)

राजधानी दिल्ली के एक फार्महाउस में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के शादी रिसेप्शन में अनेक मशहूर हस्तियों ने भाग लिया। स्वरा भास्कर कोर्ट मैरिज के बाद अब ट्रेडिशनल तरीके से शादी कर रही हैं। 16 मार्च 2023 को उन्होंने अपना वेडिंग रिसेप्शन दिया। जहां एक्ट्रेस लहंगे में नज़र आईं तो पति फहाद अहमद शेरवानी पहने शानदार लुक में दिखे। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की इस पार्टी में दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर से लेकर फिल्म जगत की  जया बच्चन और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सहित तमाम हस्तियों ने शिरकत की। स्वरा भास्कर पति का हाथ थामे सामने आईं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान स्वरा लहंगे में सजी धजी नज़र  आईं तो फहाद ने भी शेरवानी में एंट्री मारी। दोनों ने साथ में पोज़ दिए। फिर स्वरा के पैरेंट्स भी साथ में नज़र आए। स्वरा भास्कर की ये शादी पार्टी एक्ट्रेस के नाना के दिल्ली स्थित फार्महाउस में हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के नाना की ख्वाहिश रही थी कि वह नातिन की शादी अपने घर से करवाएं। फिर क्या स्वरा और दामाद खुशी खुशी राज़ी भी हुए और यहीं पार्टी भी रखी। स्वरा भास्कर ने इसी साल जनवरी में कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रर करवाई थी। कुछ समय पहले दोनो ने धूम धड़ाके से कोर्ट मैरिज की और शादी का ऐलान किया। अब दोनों दिल्ली में पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। स्वरा भास्कर के प्री-वेडिंग फंक्शन कुछ अलग अंदाज में हुए। उन्होंने हल्दी, मेहंदी और कव्वाली नाइट्स का आयोजन किया। बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने एक्ट्रेस के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी सजाई थी। सभी मेहमानों ने पार्टी का आनंद लिया और वर वधु को मुबारकबाद पेश की।

स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को फहाद अहमद के साथ अपनी शादी की ऑफिशियल घोषणा की थी। उन्होंने अपने रिश्ते की टाइमलाइन भी शेयर की थी। स्वरा भास्कर ने अपनी शादी पर कहा था कि वह कोर्ट मैरिज के बाद ट्रेडिशनल तरीके से भी शादी करेंगे। स्वरा और फहाद ने कहा कि वे दोनों हिंदू और मुस्लिम के रूप में अपनी पहचान को लेकर ‘बहुत सचेत और गौरवान्वित’ हैं। हम दोनों अपनी पहचान पर गर्व करते हैं। दोनों ही अपनी पहचान को न तो बदलना कभी चाहते हैं न ही कभी बदलेंगे। दोनों एक दूसरे की पहचान और धर्म की इज्जत करते हैं। हल्दी से लेकर मेहंदी की रस्में ऐसी है जो दोनों धर्मों में होती हैं। संगीत भी दोनों ओर किया जाता है। बस हम सबकी अपने अपने ट्रेडिशन में आस्था होती है और हम भी अपनी शादी में इनको पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *