मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में महिलाओं के लिए “SHE-EVOLVE” जॉब मेला
जॉब मेला विकसित भारत अभियान (1947–2047) के तहत आयोजित किया गया



हैदराबाद (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर )
मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में महिलाओं के लिए एक दिवसीय “SHE-EVOLVE” जॉब मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Rozi (राइज़ ऑफ़ ज़ीलस इंडिविजुअल्स) के शीर्षक के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य महिलाओं के रोज़गार की संभावनाओं और पेशेवर अवसरों को बढ़ावा देना था। जॉब मेला विकसित भारत अभियान (1947–2047) के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मोहम्मद यूसुफ़ ख़ान, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल,की निगरानी में हुआ।
जॉब मेले में एक हज़ार से अधिक छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया, जबकि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 93 कंपनियों व संस्थानों ने इसमें हिस्सा लिया। इस प्रकार यह जॉब मेला विश्वविद्यालय द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किए गए बड़े प्लेसमेंट कार्यक्रमों में से एक रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफ़ेसर सैयद ऐनुल हसन, कुलपति (वाइस चांसलर), ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि प्रोफ़ेसर इश्तियाक़ अहमद, रजिस्ट्रार, सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधनों में अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और कार्यबल में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कौशल विकास, उद्योग से जुड़ाव और संस्थागत सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया। शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, मानव संसाधन प्रशिक्षण और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी मेले में शिरकत की। इनमें डीईईटी—डिजिटल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफ़ तेलंगाना, द वीज़ा डिपो, इन्नो रिक्रूटर, मैजिक बस इंडिया फ़ाउंडेशन, एन वर्क्स नर्माण ऑर्गनाइज़ेशन, फ़ैमी केयर हॉस्पिटल और केएमएल ट्रैवल वर्ल्ड सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद मज़हर अली, चेयरमैन एवं सीईओ, एएसटीआई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।
यह जॉब मेला महिला उम्मीदवारों को भर्ती करने वाले संस्थानों, एचआर विशेषज्ञों और प्रशिक्षण एजेंसियों से सीधा संपर्क स्थापित करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ।







