परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता प्रोग्राम संपन्न

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा और लोगों ने की प्रशंसा।

स्योहारा (ज़िला-बिजनौर-यूपी) (एशियन पत्रिका ब्यूरो/अनवार अहमद नूर)
समाज के विभिन्न वर्गों को जागरुक करने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण आदि महत्वपूर्ण संदेशों को आमजन तक पहुँचानें के उद्देश्य से परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने एक जन-जागरूकता एवं सामाजिक विकास पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,भाषण और नाट्य प्रस्तुतियां प्रशंसनीय रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए समाज सुधार और तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करते रहने पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा के महत्व, स्वच्छता मिशन तथा बेटियों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। चेयरमैन फैसल वारसी ने परिंदा फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा महिलाओं और बच्चों के विकास पर कार्य करते रहना काबिले तारीफ़ है। उन्होंने समाज से अपील की कि सभी लोग सामाजिक कार्यों में आगे आएं ताकि मिलकर एक बेहतर और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।
विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज की विशेष सहभागिता रही। संस्था की अध्यक्षा फराह परवीन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था आगे भी इसी प्रकार सामाजिक उत्थान हेतु कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


इस मौके पर फईमुररहमान चौधरी, क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, नौशाद प्रिंस ,डॉ यज्ञदत गौड, राजपाल प्रजापति, राजवीर त्यागी, सुनील शर्मा, शानू शेख, डॉक्टर नईम,अयान जावेद,डॉक्टर परवेज, डॉक्टर तफज्जुल,वासित अली, मुकेश रस्तोगी , तनवीर अहमद, देवेंद्र कुमार लिपिक,डॉ मोहित ,अमित कुमार,मुकुलदीप बिश्नोई ,रिज़वाना,असना, संगीता, प्रियंका, सबा ,तराना, सत्तेद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *