बहादुरगंज स्थित शहीद मरद शाह रहमतउल्ला का 83वां सालाना उर्स मनाया गया।

बड़ी संख्या में जायरीन दूर दराज से आए और दरगाह पे हाज़िरी दी

प्रयागराज (यूपी)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)

बहादुरगंज स्थित हज़रत शहीद मरद शाह रहमतउल्लाह का सालाना दो रोज़ा 83वा उर्स मुकारक रजब अल मुरज्जब की 26वा 27 तारिक को अकीदत वा एहतेराम से मनाया गया।बाद नमाज़ फज्र कुरानख्वानी,गुस्ल सलाम और दरगाह पर चादर पेश की गई। गुल पोशी और फातेहा, नियाज़, दुआ हुई और मुल्क की सलामती के लिए अमन व चैन की दुआएं की गईं। और बाद नमाज़ ईशा नातखानी महफिलें समां कव्वाली का भी एहतमाम किया गया और इस मौके पर अकीदत मंदो ने तबरकात व लंगर हासिल किया और जायरीनों ने अपनी मन्नते मुरादे पेश कीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन दूर दराज से आए दरगाह पे हाज़िरी दी।ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा।दरगाह के मुतवल्ली हाजी हामिद कुरैशी उर्फ पुनऊ लाल ने बताया के ये रिवायत वर्षो से चली आ रही है। बताया कि इस दरगाह की खास बात यह है कि यहां पर दूध और मेवों से भरी गागर मिटिया चढ़ाई जाती है। मुतवल्ली हाजी हामिद कुरैशी ने बताया कि ये रिवायत सदियों से चली आ रही है। दरगाह को आकर्षित झालरों से सजाया गया।इस मौके पे सज्जाद गाह के ओलमाए कराम भी शामिल हुए। शामिल लोगों में हाजी हामिद कुरैशी उर्फ पूनऊ लाल,दरगाह खादिम असद कुरैशी,हाजीअशफाक,पप्पू, हाफ़िज़ रिज़वान,मौलाना नादिर हुसैन,मो शाहरुख,मो सैफ,मो शेरू,शकील अहमद, (गुड्डू) जिया सिद्दीकी,मो जावेद,अली अहमद,रंजीत निषाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *