नवाबी खानदान के नवेद मियां को मिला रॉयल हेरिटेज अवार्ड।

गांधीनगर के कार्यक्रम में गुजरात के शिक्षा मंत्री और मेयर ने किया सम्मानित

रामपुर (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
रामपुर के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में रॉयल हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा और गांधीनगर की मेयर मीराबेन पटेल ने प्रदान किया।
संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक कलाओं को संरक्षित करने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को रॉयल हेरिटेज अवार्ड दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर समृद्ध भारतीय विरासत को सामने लाने के लिए उनके योगदान को सराहा गया। इस कार्यक्रम में भावनगर, ढेंकानाल, सावंतवाड़ी, बरौदा, कोल्हापुर, अवध और सूरत के राजघरानों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर नवेद मियां की मुलाक़ात भावनगर की महारानी संयुक्ता देवी और उनके पुत्र युवराज जयवीर सिंह गोहिल से भी हुई। उन्होंने बताया कि रामपुर और भावनगर के शाही परिवार तीन पीढ़ियों से आपस में जुड़े हुए हैं। नवेद मियां ने कार्यक्रम के आयोजकों हिमाचल मेहता, अनिल मूलचंदानी व मनीषा गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। जबकि नवेद मियां को सभी लोगों ने अपनी मुबारकबाद पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *