पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित लिहाफ वितरण समारोह संपन्न

ऐसे मानव सहायता वाले आयोजन होते रहने चाहिएं : वक्तागण

राजा का ताजपुर/स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(अनवार अहमद नूर)

यहां राजा का ताजपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक आयोजन में जहां गरीबों और ज़रूरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए लिहाफ़ वितरित किए गये वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने मानव सेवा को बड़े परोपकार का कार्य बताते हुए इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे मानव सहायता वाले आयोजन होते रहने चाहिएं।

महिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कोषाध्यक्ष अलीशा हुसैन सिद्दीकी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस लिहाफ वितरण समारोह में जहां उन्होंने भी भाग लिया वहीं जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ने भाग लेकर गरीबों को लिहाफ वितरित कराए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, थाना प्रभारी नूरपुर विकास कुमार सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों,महिला शक्ति, भी शामिल रहीं। कस्बा राजा का ताजपुर के सभी सम्मानित नागरिकों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े अनेक लोगों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।‌
अलीशा हुसैन सिद्दीकी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं जिनकी दुआओं से मैं इस कार्यक्रम को करने में सफल हुई हूं। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग की आशा करते हुए आगे भी ऐसे जनसेवा के कामों को करते रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *