पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर एसडीपीआई का प्रदेश-व्यापी अभियान

विभिन्न ज़िलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन पत्र

लखनऊ (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) उत्तर प्रदेश द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की स्थापना की मांग को लेकर, राज्यव्यापी स्तर पर संगठित, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक जन आंदोलन के तहत आज 22 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों – हापुड़, मेरठ, शामली, बागपत,सहारनपुर, गाज़ियाबाद, कैराना, मुजफ्फरनगर, आज़मगढ़, वाराणसी एवं बहराइच आदि में एसडीपीआई की ज़िला एवं विधानसभा इकाइयों द्वारा संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन पत्र सौंपे गए और पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की स्थाई बैंच बनाने की मांग रखी गई।
दिए गए ज्ञापनों के माध्यम से यह कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को न्याय प्राप्त करने के लिए आज भी 600 से 800 किलोमीटर दूर प्रयागराज स्थित मुख्य पीठ पर निर्भर रहना पड़ता है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त समान, सुलभ एवं त्वरित न्याय के अधिकार के विपरीत है।
एसडीपीआई उत्तर प्रदेश ने यह स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट में दायर होने वाले मामलों का एक बड़ा हिस्सा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित है। भूमि विवाद,आपराधिक,श्रम,औद्योगिक एवं सेवा संबंधी मामलों की अधिकता के बावजूद इस क्षेत्र में स्थायी बेंच का अभाव न केवल आम जनता के लिए अन्यायपूर्ण है, बल्कि प्रयागराज स्थित मुख्य पीठ पर मामलों का बोझ भी लगातार बढ़ा रहा है।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निज़ामुद्दीन ख़ान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की मांग करोड़ों नागरिकों के संवैधानिक न्याय के अधिकार से जुड़ी है। इसे पूरा कराने के लिए पार्टी आगे भी संघर्ष जारी रखेगी। एसडीपीआई इस मुद्दे पर एक बार फिर माननीय उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सुलभ और त्वरित न्याय की अपील करने पर भी विचार कर रही है”।
एसडीपीआई उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में दिए गए ज्ञापन पत्रों में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग की गई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इस दीर्घकालीन, न्यायोचित एवं संवैधानिक मांग पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की स्थापना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएं।
एसडीपीआई के महासचिव शुएब हसन ने बताया कि यूपी के विभिन्न ज़िलों में एसडीपीआई के पदाधिकारियों ने ज्ञापन पत्रों को सौंपा है।‌ उन्होंने सभी ज़िलों के ज़िम्मेदार साथियों को आज की एकजुटता और सहयोग के लिए मुबारकबाद पेश की,और कहा कि आप सभी डटे हुए हैं, हर मुद्दे पर एसडीपीआई के साथ खड़े हुए हैं, ये हम सभी की कामयाबी का सुबूत है।
बताया गया कि लखनऊ प्रतिनिधिमंडल में
प्रदेश सचिव एडवोकेट रेनू सिंह, प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान,दिलशाद,जाबिर,
आदि कार्यकर्ता शामिल रहे तो सहारनपुर प्रतिनिधिमंडल में ज़िला प्रभारी हारून चौधरी,ज़िलाध्यक्ष क़ारी रशीद, जिला उपाध्यक्ष डॉ जुनेद रियासत,ज़िला महासचिव मौलाना अताउल्लाह, ज़िला कोषाध्यक्ष इन्तज़ार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष चौधरी दानिश, काशिफ ज़िला कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोबीन, सलमान, वार्ड नंबर 21 से जिला पंचायत प्रत्याशी चौधरी अमजद,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
मेरठ प्रतिनिधिमंडल में ज़िलाध्यक्ष मौलाना आबिद, ज़िला महासचिव मोहम्मद आज़ाद, मोहम्मद हारून, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद अमजद, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
बहराइच प्रतिनिधिमंडल में SDPI जिला अध्यक्ष मुहम्मद शोएब, जिला उपाध्यक्ष शेर खान, जिला महासचिव मलिक मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान सहित लियाकत, अताउर्रहमान, मुहम्मद अनीस, मोहम्मद अशरफ, महफूज़ मकरानी एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *