ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों दोनों सितारे जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। आगरा में आज दोनों अमर उजाला के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फैंस से रूबरू होंगे

सिने स्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अमर उजाला कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां वह फेंस से रूबरू होंगेय़ उनके सवालों के जवाब भी देंगे। दोनों ने ताजमहल पर जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। उनके फैंस उत्साहित होकर उनके गले लग गए। उन्होंने अपने चहेते सितारों को शुभकामनाएं दीं। उनकी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की।

आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने ताज का दीदार किया। इस मौके पर दोनों ने खूब मस्ती की। सितारों को अपने सामने देख उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। लोग उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेताब दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *