जामिया उम्मूल कुरा व खदीजा गर्ल्स स्कूल, सरसावा में शिक्षा कांफ्रेंस संपन्न
हर घर से कोई बच्चा आईएएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनें : हाफ़िज़ उस्मान, (पूर्व सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश)




सरसावा (सहारनपुर) (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
जामिया उम्मूल क़ुरा एवं खदीजा गर्ल्स स्कूल, सरसावा जनपद सहारनपुर में शिक्षा कांफ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हाफ़िज़ उस्मान शामिल रहे। कांफ्रेंस में शिक्षा की महत्ता पर बल देते हुए जहां तालीम की अहमियत बताई गई वहीं अच्छे नंबरों से हाई स्कूल और इंटर पास हुई छात्राओं को मार्कशीट और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए हाफ़िज़ उस्मान ने कहा कि हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी ज़्यादा से ज़्यादा हासिल करें। अच्छा व्यवहार इस्लाम की पहचान है इसलिए लोगों से विशेष रूप से अपने पड़ोसी और दूसरे मज़हब के लोगों से अच्छा व्यवहार करें और यही इस्लाम भी सिखाता है। हम सबको कोशिश करनी चाहिए कि हर एक घर से कोई बच्चा आईएएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनें। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि मज़हबी तकरीर करने से ज़्यादा हमें इस बात का ध्यान देना चाहिए कि शिक्षा जागरूकता कॉन्फ्रेंस, हिन्दू मुस्लिम एकता सम्मेलन जैसे प्रोग्राम आयोजित हों। उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन मुल्क अगर कोई है तो वो हिंदुस्तान है। प्रोग्राम के आयोजक क़ारी राशिद अख्तर, प्रोग्राम कनवीनर कारी मुकीम ने हाफ़िज़ उस्मान का माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
इस मौके पर समाजसेवी सादात उस्मान, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर, बख्तियार रहमान, क़ारी अब्बास, अब्दुल्लाह अख्तर, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।








Just logged in to my JiliAce account via jiliacelogin. No issues with access, everything seems solid. Time to chase those jackpots!