सोशल मीडिया पर ग़लत सामग्री पोस्ट करने वालों के ख़िलाफ़ सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन डिजिटल मनबढ़ अभियान
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी सहारनपुर द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
आजकल सोशल मीडिया पर बढ़ रही बुराईयों और समाज विरोधी गतिविधियों को देखते हुए
सहारनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत सामग्री पोस्ट करने वालों के ख़िलाफ़ “ऑपरेशन डिजिटल मनबढ़” नाम से एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत, पुलिस ने एक विशेष टास्क फोर्स बनाई है जो धमकी, हथियार दिखाने,जाति या धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने और महिलाओं के ख़िलाफ़ अश्लील पोस्ट करने वालों पर कड़ी नज़र रख रही है।
एसएसपी सहारनपुर द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर धमकी, अवैध असलाह का प्रदर्शन, जातिगत/धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी, महिलाओं के सम्बन्ध में अश्लील सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष टास्क फोर्स द्वारा अब तक 150+ मनबड़ों की पहचान कर आपराधिक इतिहास की गहन जांच जारी है। चिन्हित व्यक्तियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया है कि ऑपरेशन डिजिटल मनबड़ अभियान के मुख्य उद्देश्यों में भड़काऊ/आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा की रक्षा,समाज में सौहार्द, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखना,साइबर अपराधियों की त्वरित पहचान व कार्रवाई आदि हैं।एसएसपी का कहना है कि अगर आपको सोशल मिडिया का इस्तेमाल करना है तो समाज की सेवा के लिए करें, देश के लिए करें,मोहब्बत के लिए करें, ना की नफ़रत फैलाने के लिए करें।







